अपने घर को सजाने के लिए लगाए यह पौधे । घर दिखेगा बहुत ही सुंदर और कलरफुल।

  घर को सजाने के लिए लगाए यह सुंदर पौधे।

पौधों का हमारे जीवन पर बहुत ही प्रभाव पड़ता है,,यह हमें शांति सुकून भी देते हैं।जो लोग पौधे लगाने के शौकीन होते हैं उनके लिए तो यह अद्भुत खुशी देते हैं।

आज कल बेल दार पौधे घर को सजाने के लिए बहुत उपयोग हो रहे हैं अलग अलग किस्म की बेलें घर के दरवाजों और दीवारों को सजाने के लिए बहुत इस्तेमाल की जा रही हैं।

बोगन बिलिया,अपराजिता, फ्लेम वाइन यह घर की दीवारों को बहुत अच्छा सजा सकती हैं।

 अलग अलग बेल में अलग प्रकार के फूल और पत्तों की शोभा होती है जो आपके घर को सुशोभित करते हैं।. जब आप अपने घर में पौधे लगाते हैं, तो आप अपने घर को एक स्वाभाविक, जीवंत और ऊर्जावान जगह में परिवर्तित कर देते हैं जहां प्रत्येक पत्ता, प्रत्येक फूल और प्रत्येक तना आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।

एंथोरियम 🥀🥀एंथोरियम के फूल:

यह एंथोरियम के फूल बहुत ही अलग प्रकार के फूल होते हैं,इनमें भी कई रंग की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके गुलाबी,लाल,सफेद रंग के फूल घर के बगीचे और आपकी बालकनी को बेहद आकर्षक बना सकते हैं।इसका पेड़ बहुत ही आसानी से लग जाता है इसे बहुत धूप की आवश्यकता भी नहीं होती जिससे आप इसे घर के कमरे किचेन मे भी लगा सकती हैं।यह आपके घर को एक नया लुक देगा।


Orchid 🌷🌷आर्किड:

ओर्किड अपनी सुंदरता और महक के लिए प्रसिद्ध हैं। ऑर्किड के बहुत से रंग-बिरंगे और सुंदर फूल आते हैं जो घर को सजाने में मदद करते है।

जो खेती के शौकीन हैं,और्किड की खेती का एक अत्यंत रोचक तथा आवश्यक अंग उनसे संकर पौधे उत्पन्न करना है। और्किडों में कृत्रिम परागण द्वारा सफलता प्राप्त करने के लिए इनके फूलों की रचना का यथार्थ ज्ञान, हस्तलाघव, कौशल तथा धैर्य का होना अत्यंत आवश्यक है। और्किडों का सारा महत्व इनके फूलों की सुंदरता तथा सजधज में है। इनमें से कुछ से, जैसे वैनीला से, एक प्रकार का सार (इत्र) भी प्राप्त होता है जो इनके फलों से निकाला जाता है।


Money plant ☘️ ☘️ मनी प्लांट :

मनी प्लांट यह बहुत ही खास पौधा होता है,लोग मानते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है।यह एक बेल दार पौधा है जिसके बेल दीवाल या जमीन में फैलती है।इसके हरे रंग के पत्ते होते हैं जिनका आकार दिल जैसा होता है या कहे तो पान के पत्ते की तरह दिखता है।

, सही दिशा में न होने के कारण जिससे उनको फायदा मिलने की वजह से कई और नुकसान हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि मनी प्लांट का पौधा किस दिशा में होना चाहिये।

मनी प्लांट सभी लोग अपने अपने घरों में लगाना बहुत पसंद करते हैं।यह बहुत ही शुभ माना जाता है इसकी बेल आप अपने गमले में लगा सकते हैं इसमें किसी भी प्रकार का कोई फूल नहीं होता है।इसके पत्ते ही उसकी शोभा बढ़ाते हैं।क्योंकि दिशाओं से मिलने वाली ऊर्जा से ही यह घर में सुख समृद्धि लाता है। मनी प्लांट का संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह से है, जो धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य आदि चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के फायदे बताते हुए उसको किस दिशा में लगाया जाए यह भी बताया गया है। घर में मनी प्लांट होने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन धान्य की कमी नहीं होती। अगर गलत दिशा में इस पौधे को लगाया जाए तो कई नुकसान भी होते हैं।


Caladium 🌱केलेडियम 

कैलेडियम को अक्सर रंगीन पत्तियों के कारण ग्रीष्मकालीन वार्षिक पौधे के रूप में उगाया जाता है। कैलेडियम उष्णकटिबंधीय बारहमासी पौधे हैं, जिनमें रंगीन, दिल के आकार के पत्ते होते हैं, जो दक्षिण और मध्य अमेरिका के उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाए जाते हैं, जहाँ गीले और सूखे मौसम होते हैं।

घर के अंदर कैलेडियम उगाना समर्पित घरेलू पौधे लगाने वाले माता-पिता के लिए एक उपहार है। अपनी रंगीन पत्तियों और अप्रत्यक्ष प्रकाश की ज़रूरतों के साथ, कैलेडियम एक प्यारा इनडोर जोड़ है।

कैलेडियम पौधे पारंपरिक रूप से मिश्रित क्यारियों और सीमाओं में बाहर उगते पाए जाते हैं, लेकिन वे कंटेनरों में भी पनप सकते हैं। घर के पौधों के रूप में उगाए जाने वाले कैलेडियम विशेष रूप से आकर्षक होते हैं और लंबे समय तक चलने वाले रंग प्रदान करते हैं जो इनडोर स्थानों को रोशन करते हैं। हालाँकि, उन्हें घर के अंदर पनपने के लिए कुछ विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

बगीचे में, कैलेडियम उन क्यारियों में सबसे अच्छे से उगते हैं, जहाँ पूरे दिन पर्याप्त छाया मिलती है। घर के अंदर भी कम रोशनी वाली यही परिस्थितियाँ बनाए रखनी चाहिए। गमलों में लगे कैलेडियम के पौधों को खिड़की के पास रखना चाहिए।


Rose 🌹 गुलाब :

गुलाब एक ऐसा फूल जो हर किसी का मन मोह ले ,यह अलग - अलग रंगों में पाए जाते हैं या बहुत ही सुंदर होते हैं।इन फूलों की महक भी बहुत ही प्यारी होती है जो हर किसी को पसंद आती है।इनका पेड़ झाड़ी दार होता है,यह सफेद, गुलाबी ,लाल,पीले ,नारंगी, रंगों में फूल होते हैं। इनकी कटिंग आसानी से लगाई जा सकती है,बारिश के मौसम में यह आसानी से लग जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इस पौधे को बहुत ही शुभ बताया जाता है।इस पौधे में फूल और कांटे दोनों ही होते हैं। माना जाता है कि इसकी 100 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
यह भगवान शिव,विष्णु,लक्ष्मी जी इनको प्रिय है यह इन देवी देवताओं पर चढ़ाए जाते हैं।

Ferns 🌿🌿फर्नेस :

घर के अंदर मेडेनहेयर फ़र्न उगाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आपको उष्णकटिबंधीय अमेरिका और वेस्ट इंडीज में उनके मूल निवास स्थान की स्थितियों को दोहराने की ज़रूरत होती है - अप्रत्यक्ष या धब्बेदार रोशनी, गर्म, आर्द्र परिस्थितियाँ, और लगातार नम लेकिन अच्छी तरह से सूखा मिट्टी। यहाँ मेडेनहेयर फ़र्न की देखभाल करने का तरीका बताया गया है।

•अपने मेडेनहेयर फर्न को उज्ज्वल, अप्रत्यक्ष प्रकाश या धुंधली रोशनी वाले स्थान पर रखें।

• कमरे का तापमान 70°F के आसपास रखें और सुनिश्चित करें कि आर्द्रता अधिक हो।

• सर्वोत्तम मिट्टी का प्रकार: नम, अच्छी तरह से सूखा हुआ पॉटिंग मिश्रण में पौधे लगाएं।

• इसे पानी देने का सर्वोत्तम तरीका: इसे नियमित रूप से पानी दें ताकि मिट्टी लगातार नम रहे, लेकिन गीली न हो।


Jasmine,🌼🌿 जैस्मिन :


चमेली के पेड़ को उगाना और उसकी देखभाल करना बहुत ही आसान है यह आपके गार्डन में चारचांद लगा सकता है।यह बहुत हि

 खुशबू दार फूल होता है ।इनका रंग सफेद होता है,गर्मी बरसात में इसके फूल बहुत अच्छे से खिलते हैं।इनकी भीनी भीनी खुशबु सबको खूब पसंद आती है।








Comments

Popular posts from this blog

Trailer of jurassic world rebirth

महाकुंभ - माघ मास की पूर्णिमा को चौथा अमृत स्नान ।किस तरह करे भगवान लक्ष्मी और नारायण की पूजा।

Infinix note 50 X pro is launching in India on 27th march 2025